असुर आजकल कहां रहते हैं?

बहुत मजेदार प्रश्न है ! "असुर" पश्चिम बंगाल में रहतें हैं! जी हाँ ! पश्चिम बंगाल का एक हिस्सा "जंगलमहल" यानि वनांचल कहलाता है ! इसमें चार जिले पड़ते है - पुरुलिया, झारग्राम, बांकुरा और मिदनापुर। यहाँ घने वन है और जनजाति और आदिवासिओं का गढ़ है, विशेष कर संथालिओं का , इनमेसे एक जनजातिके लोगों का उपनाम “असुर” भी है। महिषासुर इनके देवता हैं और ये मानते है कि (देवी) दुर्गा ने धोखे से महिसासुर का वध किया था। अतः ये लोग दुर्गा पूजा नहीं करते वल्कि महिषासुर की पूजा करतें हैं जिसप्रकार दक्षिण भारत में कई जगह 'रावण' को मान्यता प्राप्त है उसी तरह !
इन आदिवासिओं के अनुसार इनका नेता "महिसासुर" चाईचंपा में रहता था। महिसासुर को आदिवासी भाषा में हुदूर दुर्गा कहा जाता है । आदिवासिओं के अनुसार ये तो उन्हें बाद में पता चला की हुदूर दुर्गा को आर्य लोग महिषासुर कहते थे। महिसासुर के राज में आर्यों ने वनांचल में आक्रमण किया। राजा महिसासुर बहुत शक्तिशाली था और उसे आर्य लोग हरा नहीं पा रहे थे ! अतः उन्होंने हमारे समाज की कमजोरियां पकड़ने की कोशिश करि और उन्हें पता चल गया की हमलोग औरतों से नहीं लड़ते। इस बात की जानकारी होने से आर्य लोगों ने……………….. आदि आदि।
५ अक्टूबर सन २०११ से यहाँ के संथाली जनजाति के खेरवाल आदिवासी लोग दसानी नामक दुःख का उत्सव मनाते है। महिसासुर की मौत के पहले दसानी ख़ुशी का उत्सव हुवा करता था। पर अब यह दुःख का उत्सव है। इस जनजाति के बहुत से लोगों का उपनाम आज भी "असुर" है जो की बंगाल के कईजिलों में फ़ैल गएँ हैं।
एक बात और ! पुरुलिया जिले के आदिवासियों का छौ नृत्य बहुत प्रसिद्ध है ! इस नृत्य में देवी दुर्गा द्धारा महिसासुरवध दिखाया जाता है ! इससे यह भी साबित होता है की महिसासुर शायद इसी अंचल का था !
पिछले दिनों कलकत्ते के तीन व्यक्तिओं ने (चांडक, उज्जवल व प्रमोद गुप्ता) आदिवासी अजित प्रसाद हेम्ब्रम से एक इंटरव्यू में इन सभी बातों का पता लगाया। आप इस इंटरव्यू का विवरण इस वेवसाइट पर देख सकतें हैं,यह साक्षात्कार २०१६ में Centre for Studies in Social Science (old building) में लिया गया था। -
साक्षात्कार लेने वाले का ठिकाना व फ़ोन इस प्रकार है -
Mr. Pramode Gupta
2, Deshbandhu Road West
Kolkata -700035
Phone:9830411525

Comments

Popular posts from this blog

आतंकवाद के बदलते चेहरे

क्या ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति कोई जिम्मेदारी है?