असुर आजकल कहां रहते हैं?
बहुत मजेदार प्रश्न है ! "असुर" पश्चिम बंगाल में रहतें हैं! जी हाँ ! पश्चिम बंगाल का एक हिस्सा "जंगलमहल" यानि वनांचल कहलाता है ! इसमें चार जिले पड़ते है - पुरुलिया, झारग्राम, बांकुरा और मिदनापुर। यहाँ घने वन है और जनजाति और आदिवासिओं का गढ़ है, विशेष कर संथालिओं का , इनमेसे एक जनजातिके लोगों का उपनाम “असुर” भी है। महिषासुर इनके देवता हैं और ये मानते है कि (देवी) दुर्गा ने धोखे से महिसासुर का वध किया था। अतः ये लोग दुर्गा पूजा नहीं करते वल्कि महिषासुर की पूजा करतें हैं जिसप्रकार दक्षिण भारत में कई जगह 'रावण' को मान्यता प्राप्त है उसी तरह ! इन आदिवासिओं के अनुसार इनका नेता "महिसासुर" चाईचंपा में रहता था। महिसासुर को आदिवासी भाषा में हुदूर दुर्गा कहा जाता है । आदिवासिओं के अनुसार ये तो उन्हें बाद में पता चला की हुदूर दुर्गा को आर्य लोग महिषासुर कहते थे। महिसासुर के राज में आर्यों ने वनांचल में आक्रमण किया। राजा महिसासुर बहुत शक्तिशाली था और उसे आर्य लोग हरा नहीं पा रहे थे ! अतः उन्होंने हमारे समाज की कमजोरियां पकड़ने की कोशिश करि और उन्हें पता चल ...