Posts

Showing posts from June, 2018

लम्बी अवधी का सब से सुरक्षित व बेहतरीन निवेश :15 वर्षीय लोक भविष्य निधि खाता (15 years Public Provident Fund Account)

जी हाँ , १५ वर्षीय लोक भविष्य निधि खाता (P.P.F) भारत सरकार में न सिर्फ सबसे सुरक्षित निवेश है बल्कि यह खाता आपके जीवन बीमा एवं स्वास्थ बीमा का भी काम करता है और आपके बच्चों की पढ़ाई , शादी आदि जरुरी खर्च के समय आपका सबसे बड़ा मित्र है। आइये देखें कैसे - (क) अवधी (Tenure): P.P.F   खाता १५ वर्षीय अवधी का होता है और सिर्फ एक ही नाम से खुल सकता है। आप इसमें नॉमिनी दर्ज करा सकतें हैं। वर्ष के किसी भी समय यह खाता   पोस्ट ऑफिस या फिर देश भर में सरकारी बैंकों   के ४००० से भी अधिक शाखाओं में   खोला जा सकता है । जिस अर्थ - वर्ष में यह खाता खोला जाता है उसके अंत से ,   और १५   अर्थ - वर्ष अवधी का यह खाता खुलता है। उदाहरण   स्वरुप अगर आप इस अर्थ - वर्ष में ( यानि अर्थ - वर्ष १६ - १७ में ३१ मार्च तक ) में खाता   खोलते हैं तो   यह खाता ३१ मार्च २०३२ में परिपक्वता प्राप्त करता है । अर्थात आप इस खाते को ३१ मार्...