बीजेपी मुसलमानों का 'अपिजमेन्ट' द्धारा क्या समझाना चाहती है ? भारत में मुसलमानों का 'अपिजमेन्ट' कैसे हो रहा है जबकि मुसलमान सारे ही सामाजिक सूचक में हिन्दुओं से काफी पीछे हैं ?

अपीज़मेंट (appeasement) एक अंग्रेजी शब्द है ! मैंने Quora पर देखा है की राजनेता लोग, जिस भी पार्टी को मुसलमानों का थोक वोट मिल जाता है उन्हें यह कहकर दोष देती है की वो पार्टी तो मुसलमानों को ‘अपिज’ करती है ! ये खासकर के बीजेपी का जुमला है ! दरअसल अंग्रेजी शब्द appeasement का हिंदी मतलब होता है -
“शांत करना या फिर प्रार्थित बस्तु देकर मनाना !” या फिर एक शब्द में "तुष्टिकरण"!
भारत में मुसलमान हिन्दुओं से सभी सामाजिक मानक - जैसे, प्रतिव्यक्ति कमाई (per capita income), शिक्षा, सरकारी या प्राइवेट कंपनियों में नौकरी, व्यवसाय, उद्दोग- धन्दे आदि - मैं हिन्दुओं से काफी पीछे हैं !
इस विषय पर ३० नवम्बर २००६ को पार्लियमनेट में प्रस्तुत किया गया 'जस्टिस राजेंद्र सचार कमिटी' की ४०३ पैज की रिपोर्ट में यह कहा गया है की भारत में मुसलमानोंकी अवस्था SC/ST से भी ख़राब है ! अतः जाहिर है की अगर मुसलमानो को मनाया गया होता,यानि Appease किया गया होता जैसा की SC/ST को मनाया गया है ( उन्हें पार्लियामेंट में आरक्षण के अलावा सरकारी नौकरियों व पदोन्नति में उनकी जनसँख्या के अनुपात में आरक्षण दिया गया और यहाँ तक की OBC की ५२% जनसँख्या के अनुपात में उन्हें २७% यानि आधा आरक्षण मिल चूका है ) तो उनके हालत भी अच्छे होते !
अतः मैं BJP वालों से या और कोई इस मामले में दिलचस्पी रखता हो तो उससे यह जानना चाहता हूँ की मुसलमानों का Appeasement कैसे हुवा ? न की यह जुमला हिन्दुओं के वोट का ध्रुवीकरण करनेके लिए बनाया गया है ।
बंगाल में मुसलमानों की संख्या २७% प्रतिशत है, आसाम में ३४.२२%,केराला में २६.५६ % और उत्तर प्रदेश में १९.२६ % ! 'हिंदूवादी दल' होने के नाते बीजेपी को इन राज्यों में, खासकर पहले तीन राज्यों में मुसलमान वोट के बिना क्षमता में आना बहुत मुश्किल लगता है ! अतः मुसलमनो का 'तुस्टीकरण' हो रहा है कह कर दूसरी राज नैतिक दलों को बदनाम करने के लिए हिंदी में "तुस्टीकरण" और अंग्रेजी में "Appeasement" शब्द का व्यवहार किया जा रहा है ऐसा मेरा मत है।
इसी संदर्भ में मैंने जानना चाहा की इतने कमजोर वर्ग का तुस्टीकरण हुवा या हो रहा है यह कैसे माना जा सकता है या फिर इसका कोई और अर्थ है तो कृपया बताएं !

Comments

Popular posts from this blog

आतंकवाद के बदलते चेहरे

क्या ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति कोई जिम्मेदारी है?