लम्बी अवधी का सब से सुरक्षित व बेहतरीन निवेश :15 वर्षीय लोक भविष्य निधि खाता (15 years Public Provident Fund Account)


जी हाँ, १५ वर्षीय लोक भविष्य निधि खाता (P.P.F) भारत सरकार में सिर्फ सबसे सुरक्षित निवेश है बल्कि यह खाता आपके जीवन बीमा एवं स्वास्थ बीमा का भी काम करता है और आपके बच्चों की पढ़ाई, शादी आदि जरुरी खर्च के समय आपका सबसे बड़ा मित्र है। आइये देखें कैसे -
(क) अवधी (Tenure): P.P.F  खाता १५ वर्षीय अवधी का होता है और सिर्फ एक ही नाम से खुल सकता है। आप इसमें नॉमिनी दर्ज करा सकतें हैं। वर्ष के किसी भी समय यह खाता  पोस्ट ऑफिस या फिर देश भर में सरकारी बैंकों  के ४००० से भी अधिक शाखाओं में  खोला जा सकता है । जिस अर्थ-वर्ष में यह खाता खोला जाता है उसके अंत से,  और १५  अर्थ-वर्ष अवधी का यह खाता खुलता है। उदाहरण  स्वरुप अगर आप इस अर्थ-वर्ष में (यानि अर्थ-वर्ष १६-१७ में ३१ मार्च तक) में खाता  खोलते हैं तो  यह खाता ३१ मार्च २०३२ में परिपक्वता प्राप्त करता है । अर्थात आप इस खाते को ३१ मार्च २०३२ के बाद किसी भी समय बंद कर सकतें हैं ।
(ख) अवधी में विषेश छूट : खाता खोलने के साल बाद अगर आप किसी जीवनघाति (life threatening) बीमारी या बच्चों की ऊँची शिक्षा पर पैसे खर्च करने को मजबूर हो जायें तो उपयुक्त प्रमाण देकर आप यह खाता बंद भी कर सकतें हैं ।
(ग) निवेश (Investment) : इस खाते में कम से कम ५०० रूपये और वर्तमान में अधिक से अधिक १५०००० रूपये सालाना (अधिकतम   १२ किस्तों में) जमा कर सकतें हैं इस जमा राशि पर आपको आयकर की धारा 80C के तहत आय कर से संपूर्ण छूट मिलती है ।
(घ) ब्याज (Interest) : जमा राशि पर वर्तमान में ७.६ प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है और ब्याज की राशि संपूर्ण रूप से (चाहे कितनी भी राशि क्यों हो) आय कर मुक्त है। साल के अंत में यानि ३१ मार्च को ब्याज की राशि मूल निवेश के साथ जोड़ दी जाती है। इस प्रकार आपकी निवेशित राशि चक्रवृद्धि दर से बढ़ती जाती है। और यह चक्र १५ साल तक चलता है।
(ङ) परिपक्वता राशि(Maturity) : अब आइये परिपक्वता राशि की रुपरेखा समझें। याद रखिये, अपने जीवन में  जितनी जल्दी यह खाता खोलेंगे उतनी ही ज्यादा सुविधा इस खाते से आपको मिल सकती हैं। सबसे मजेकी बात तो यह है की आप ताजिंदगी इस खाते को चालू रख  सकते  हैं। इस बात पर  हम आगे चर्चा करेंगे।  अब मान लीजिये की आपने इस वर्ष यानि १६-१७ में खाता खोला और हर वर्ष मार्च महीने में १५०००० रूपये इसमें निवेश कर रहे हैं।  तब आपकी परिपक्वता राशि कम से कम क्या हो सकती है नीचे दी गई तालिका में देखें। यह तालिका . % चक्रवृद्धि ब्याज दर पर आधारित है यद्यपि बर्तमान ब्याज दर ७.६ % है।

         आर्थिक-वर्ष          
(जैसे अप्रैल २०१६ से ३१ मार्च २०१७)
चक्रवृद्धि व्याज से कुल वार्षिक I          7.5% par रु
 वार्षिक निवेश
रु
वर्ष के अन्त मे खाते मे कुल जमा पूंजी  
      रु
2016-17
0
150000
150000
2017-18
11250
150000
311250
2018-19
23344
150000
484594
2019-20
36345
150000
670938
2020-21
50320
150000
871259
2021-22
65344
150000
1086603
2022-23
81495
150000
1318098
2023-24
98857
150000
1566956
2024-25
117522
150000
1834477
2025-26
137586
150000
2122063
2026-27
159155
150000
2431218
2027-28
182341
150000
2763559
2028-29
207267
150000
3120826
2029-30
234062
150000
3504888
2030-31
262867
150000
3917755
2031-32
293832
150000
4361586
Total
1961586

2400000
4361586





























ऊपर दी गई  तालिका से पता चलता है की  १६ वर्ष तक १५००००० रुपये प्रति वर्ष जमा करने पर आपको कुल ४३६१५८६ रुपये परिपक्वता राशि मिलेगी। इस बीच खाता खोलने के वें वर्ष  से ( अर्थात वर्ष २०२२-२३ के अप्रैल से ) जरूरत पड़ने पर आप  चाहें तो प्रति  वर्ष अपने खाते से रुपये भी निकाल सकतें हैं। उदाहरण स्वरूप आप वर्ष  २०२२-२३  मे अधिकतम २४२२९७ रुपये (जो की वर्ष २०१८-१९ की कुल जमा पूंजी का आधा  है) उठा सकतें हैं। इस प्रकार आप अगले किसी  भी वर्ष रुपये उठा सकतें हैं। 
असली फायदा: एक बार १५ साल पूर्ण हो जाने पर आप इस खाते को जितनी बार चाहें, प्रति बार साल के लिये बिस्तार (extension) कर जीवन पर्यन्त चालू रख सकतें हैं।
१५ वर्ष पूर्ण होने  पर आप परिपक्वता राशि का ६०% तक अंतिम रूप से उठा सकतें है अर्थात दिए हुये तालिका अनुसार आप २६००००० (छब्बीस लाख ) से भी अधिक रुपये उठा सकतें हैं। इसी प्रकार इसके बाद बिस्तार के (extension) हर   वर्ष पुरे होने पर भी वें वर्ष के अंत की कुल जमा पूंजी का ६० % तक एक मुस्त उठा सकतें हैं। ये ६० % रुपये आप एक मूस्त या फिर वर्ष में बराबर बराबर या अलग अलग किस्तों में भी उठा सकते हैं  आपातकालीन जरूरत पर आप या आपके नामिनी  खाते को बंद कर पूरे ४३६१५८६ रुपये उठा सकतें हैं। इस लिहाज से यह खाता जीवन बीमा (Life Insurance) / बीमारी बीमा (Medical Insurance) जैसा  काम करता है I
और यही इस खाते का सबसे बड़ा फायदा  है।  एक बार खाता परिपक्व होने  पर आपके पास हमेशा एक बड़ी राशि उपलब्ध रहती है। शादी, बड़ी बीमारी, मकान, फ्लैट, (यहां तक की मौत) आदि  के लिए जब चाहें यह राशि व्यवहार कर सकतें हैं।
कब यह खाता खोलें: जीवन पर्यंत P.P.F खाते का फायदा उठानेके लिए ३० वर्ष की उम्र के आसपास (या उससे भी पहले) P.P.F खाता खोलना सबसे फायदेमंद रहता है । इससे आप अपनी ४५ वर्ष के उम्र के आसपास, जब आप के बच्चो की उच्च शिक्षा के लिए एक मुस्त बड़े पैसों की जरूरत पड़ेगी, तब आप इस खाते का सदुपयोग कर सकेंगें ।
पी पी एफ खाते का संचालन कैसे करें : जैसा की इस खाते का नाम है अर्थात 'लोक भविष्य निधि' खाता, यह खाता आपके भविष्य की जरूरतों के लिए है और इस खाते से जब तब रुपया उठाने से बचें I जरुरी नहीं है की आप इसमें आयकर विभाग द्वारा घोषित सर्वोच्च राशि (वर्तमान में १५०००० रुपये) ही प्रतिवर्ष जमा करें I आप अपनी सामर्थ के अनुसार एवं पारिवारिक खर्चों के मद्देनजर जो सर्वोच्च राशि बचा सकें उसे ही प्रतिवर्ष जमा करें I पर जो राशि जमा करें उसे खाते की १५ वर्षीय परिपक्वता तक उठायें I तभी सही अर्थों में यह खाता भविष्य निधि का काम करेगा I १५ वर्ष की अवधी पूरी होने पर भी आप P.P.F खाते को जीवन पर्यन्त वर्ष करके बिस्तार करते जायें एवं जरुरत पड़ने पर रूपये उठायें भी I आपके पास एक और सुविधा है - पहली परिपक्वता या उसके बाद किसी भी वर्षीय बिस्तार की समाप्ति के बाद आप खाते को और बिस्तार किये बगैर या खाता बंद किये बगैर भी खाता को जीवंत रख सकतें है I. ऐसा करने पर आपको खाता बंद किये बगैर भी हर साल चक्रवृद्धि ब्याज मिलता रहेगा, पर उस स्थिति में आप खाता बंद किये बगैर जमा राशि या उसका अंश   नहीं उठा पायेंगे I
P.P.F खाते की विशेषतायें : P.P.F खाता भारत सरकार द्वारा  P P F Act 1968 के अनुसार  संचालित किया जाता है I इस एक्ट के तहत खाता धारकों को निम्न लिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं
(क)    इस खाते की सबसे बड़ी विशेषता है की यह खाता किसी कोर्ट द्वारा कुर्क (attach or stay) नहीं किया जा सकता चाहे आप किसी भी मुकदमे में दोषी क्यों साबित हों I P.P.F खाते का रुपया हर हालत में आप का ही रहेगा I
(ख)    किसी भी महीने के तारीख के अंदर कोई भी राशि जमा करने पर आपको उस महीने का भी पूरा ब्याज मिलेगा और अगले ३१ मार्च तक हर महीने का ब्याज मिलेगा I उदाहरणस्वरूप  आपने नवम्बर   तारीख को ५०००० रुपये जमा  किये और फिर मार्च को और १००००० रूपये और जमा  किये तो आपको पिछले साल की ब्याज-सहित अंतिम जमा राशि पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज के अलावा भी ५०००० रूपये के नवम्बर से मार्च तक महीनेका और १००००० रूपये का महीनेका यानि मार्च महीने का ब्याज भी आपके सालाना ब्याज में जोड़ दिया जायेगा
(ग)     आप अपने किसी नाबालिग बच्चे के नाम से भी खाता खोल सकते हैं और अपने आयकर return में इस निवेश बाबद पूरी छूट (I.T क़ानून के तहत उस वर्ष की सर्वोच्च राशि तक) के हकदार भी रहेंगे I पर उस स्थिति में 80C की छूट आपकी और आप के नाबालिग बच्चे की एकसाथ जोड़ी जायेगी I                                                        
निष्कर्ष : यह एक ऐसा खाता है जिसमे पैसा डाल कर आप चैन से सो सकते हैं I   इस खाते को  आयकर में दिखाने का जंझट और ही १५जी या १५एच जमा देने का सर दर्द I मतलब यह की रुपया जमा देने पर टैक्स की छूट, ब्याज पर टैक्स की पूर्ण छूट एवं रुपया उठाने पर भी किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं और पैसा आपका भारत सरकार के पास सुरक्षित I निष्कर्ष यह की, P.P.F खाते से बढ़िया और सबसे सुरक्षित लंबी अवधी का निवेश करने का और कोई खाता आज तक नहीं हुवा है I
      अतः अगर अभी तक आपका P.P.F खाता  खुला हो तो आज ही इस खाते की शुरुआत करें     

Comments

Popular posts from this blog

आतंकवाद के बदलते चेहरे

क्या ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति कोई जिम्मेदारी है?