LED लैंप और पैसों की बचत

आजकल LED लैंप के चर्चे काफी जोरशोर से चल रहे हैं।  हमारे प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों अपने साउथब्लाक ऑफिस में एक LED लैंप लगाकर  ' सुदक्ष  घरेलु प्रकाश कार्यक्रम' का दिल्ली में शुभारम्भ किया और कहा की अगर साउथब्लाक में  सारे  लैंप  LED  के लगा दिए जायें तो महीनेमें ७००० यूनिट बिजली की बचत हो सकती है I प्रधानमंत्री ने और भी कहा की LED लैंप के व्यबहार को बढ़ावा देकर बिजली की बचत को ‘प्रकाश पथ’ के नाम से जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिये।

हालांकि LED तकनिक ५० वर्ष से भी अधिक पुरानी है पर पिछले एक दसक तक LED प्रकाश का व्यवहार बहुत अल्प ऊर्जा के निदर्शक (indicator) लैंप, डिजिटल घड़ियों आदि में होता रहा है। इधर पिछले करीब  एक दसक में LED तकनिकी  विकाश के साथ साथ  LCD  टेलीविज़न display में Back Lighting के रूप में अधिक ऊर्जा के  LED प्रकाश का व्यवहार शुरू हो गया और LCD   टेलीविज़न का नया नाम LED TV  पड़ गया।  और अब कुछ वर्षों से LED में सफ़ेद प्रकाश (White Light) की खोज के साथ साथ LED लैंप का आगमन  घरों, व्यावसायिक संस्थानों, मार्गों आदि की रोशनीकरण में भी होने लगा है।

आइये देखें  की वे क्या खूबियां हैं जिसके लिये  हम महँगें  LED लैंप व्यवहार करें और कैसे इससे बिजली बिल में बचत होती है:-

LED लैंप काफी बिजली बचातें हैं: LED लैंप CFL लैंप से करीब  ४० % ज्यादा कारगर (efficient) होते हैं अर्थात आपके बिजली बिल में रोशनी पर ४० प्रतिशत की बचत। उदहारण स्वरुप १४-१५ वाट का LED लैंप २३-२५ वाट के CFL लैंप और ४० वाट की ट्यूब लाइट के बराबर रौशनी देता है। यह पिली रौशनी वाले पुराने टाइप के १०० वाट के लैंप (incandescent lamp) के बराबर भी  है। याद रखिये आपकी बिजली की खपत ज्यों ज्यों बढ़ती जाती है बिजली के बिल की यूनिट रेट भी बढ़ती जाती है। अर्थात आप LED  लैंप से अपने बिल में सबसे ऊँचे रेट की बिजली बचातें हैं।

उदाहरण स्वरुप मानलें की आपने अपने घरमें २३-२५ वाट के CFL लैंप की जगह  १४-१५ वाट  का १ LED लैंप लगाया है।  (प्रकाश की सक्षमता  में १४-१५ वाट के LED लैंप २३-२५ वाट के CFL लैंप की बराबरी के होतें है) । अर्थात आपने १० x १ =१० वाट बिजली प्रति घंटा बचाई। अगर आप एक दिन में औसत ७ घंटा लैंप जलातें है तो आपने दिन में कुल १० x ७ =७० वाट बिजली बचाई  या युं कहिये की आप महीने में ७० x ३० = २१०० वाट यानि २.१०० यूनिट बिजली बचाई है जो की कम से कम १५ रूपये की बचत हैI इस प्रकार आपने १५ महीनों में २२५ रूपये  बचाये।  एक १४-१५  वाट का LED लैंप का मूल्य जहां करीब ४५० रूपये हैं  वहीँ एक साल की गारंटी वाला  २३-२५ वाट का एक CFL  लैंप लगभग २२५ रूपये में आता है। इस हिसाब से LED लैंप में लगा अतिरिक्त पैसा महज १५ महीनों में ही वसूल हो जाता है। उसके बाद से LED लैंप से बचत पूरी तरह आपकी होती है और दो साल की गारंटी वाले LED लैंप खरीद कर आप हमेशा ही फायदें में रहेगेंI

LED लैंप का लम्बा जीवनकाल: LED लैंप का जीवन काल ५०००० घंटे से लेकर १००००० घंटे तक का होता है ऐसा दावा किया जा रहा है।  इस हिसाब से LED  लैंप औसत ७ घंटे प्रतिदिन व्यवहार से कम से कम ७१५०  दिन  या करीब २० साल चलेंगे। अभी LED लैंप को व्यवहार में आये काफी दिन नहीं हुये  हैं।  अतः अभी LED  के जीवनकाल के बारें में अंतिम रूप से कुछ कहना जरा मुस्किल है।  पर यह तो तय है की LED लैंप की जो तकनीक है उसके कारण LED  लैंप का जीवनकाल CFL लैंप से कई गुना ज्यादा  होगा ही। रौशनी के जगत के महारथी PHILIPS (जो की अपने LED लैंप पर  दो साल की गारंटी प्रदान करतें हैं ) का दावा है की उनके LED लैंप CFL लैंप से  १० गुना तक ज्यादा चल सकतें हैं। चूँकि LED लैंप में  लगे  अतिरिक्त पैसे की भरपाई केवल १५ महीनों में हो जाती है, लैंप के बाकि जीवन काल में आपका काफी पैसा बच जायेगा  यह तो निश्चित ही है I
अपने लम्बे जीवन काल में CFL या Fluorescent लैंप की तरह LED लैंप की रोशनीमें भी धीमी गिरावट आती है अर्थात एक साल व्यवहार करने पर LED लैंप की  रौशनी कुछ घटकर ९५% तक हो सकती है। ५ साल बाद यह घटकर करीब ७०% तक हो सकती है। हालांकि व्यवहार के साथ साथ LED की कारगरता (efficiency) में घटाव  के कोई विश्वसनीय आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं है, पर एक बात तो तय है की इस प्रकार घटी हुई रौशनी के LED लैंप आप बदलकर जहाँ कम रौशनी की जरुरत हो वहां लगा सकते है। एक १२०/१३० स्क्वायर फुट के कमरे में एक १४ वाट का LED लैंप काफी होगा और जरुरत पड़ने पर ३ -४ साल बाद रोशनी घटने पर आप इसे छोटे कमरेमें या रसोई में लगा सकतें है। और भी कई साल बाद इसी लैंप को नहान-घर आदि में लगा सकतें हैं। इस प्रकार आप एक ही LED लैंप को काफी अरसे तक व्यवहार कर सकतें है।

अति-बैंगनी (ultraviolet rays) किरणों से सुरक्षा : सूर्य से रौशनी के साथ जो हानिकारक UV किरणे आती है उनका ९८% वायुमंडल के ओज़ोन (Ozone) स्तर में रोक लिया जाता है । शरीर की चमड़ी को ज्यादा UV किरणों में अनावृत रखने से चमड़ी का कैंसर, आँखों की रौशनी कमजोर पड़ना,मोतियाबिंद होना, sunburn आदि बीमारियां हो सकती है।परम्परागत लैम्पों से  LED लैंप में न के बराबर UV किरणें निकलती है। अतः LED लैंप स्वास्थ के भी अनुकूल है।

 ऊपर वर्णित फायदों के अलावा LED लैंप के और भी कई फायदें हैं जो की संक्षिप्त में इस प्रकार हैं:-
(क) LED लैंप से परम्परागत लैम्पों की तुलना में बहुत काम ताप पैदा होती है। अतः LED लैंप गर्मियों में व्यवहार की जगह को (जैसे कमरे, रसोई आदि) तुलनात्मक रूप से  ठंडा रखता है।
(ख) LED लैंप की बनावट काफी मजबूत होती है और इसमें परम्परागत लैम्पों की तरह का कोई फिलामेंट या गैस नहीं होता। इसलिये  LED लैंप काफी टिकाऊ भी होतें है और कम्पन, झटकों ,बरसात, तूफ़ान आदि भी बरदास्त लेतें  हैं I  
(ग) Fluorescent या Vapour लैंप की तरह इनमें Mercury या दूसरे विषाक्त पदार्थ  नहीं होते। खराब LED लैंप को १००% पुनर्निर्माण (Recycling) के  काम में लिया जा सकता है I इसके अलावा परम्परागत लैंप की तुलना में LED लैंप में कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन भी काफी कम होता है, इसलिए LED लैंप पर्यावरण-बंधु भी होतें है।
(घ) LED लैंप स्विच आन करते ही पूर्ण उज्वलता प्रदान करता है जबकि  CFL लैंप आन करने के कई सेकंड बाद पूर्ण उज्वल होता है। बार बार आन-आफ करने पर भी LED लैंप की सक्षमता या जीवन काल की कोई क्षति नहीं होती जब दूसरे प्रकार के लैंप को बार बार आन/आफ करनेसे सक्षमता और जीवनकाल दोनों की क्षति होती है। कम वोल्टेज में भी LED लैंप कुछ कम उज्वल रहतें है पर बाकि कोई नुकसान नहीं होता। यहाँ तक की आप एक फैन रेगुलेटर के साथ LED  लैंप को जोड़कर अपने मूड के अनुसार प्रकाश को घटा बढ़ा सकते हैं।
ऊपर  हुई चर्चा से साफ़ है की हमें अभी से धीरे धीरे CFL, Fluorescent या दूसरे किसी और प्रकार के लैंप को LED लैंप से बदलना शुरू कर देना चाहिये। पर समस्या है की LED लैंप कहाँ से खरीदेंI आइये विचार करेंI

LED लैंप कहाँ से खरीदें:
LED लैंप को बाजार में आये बहुत दिन नहीं हुये  हैं। पर इसी बीच  LED के सुनहले भविष्य की संभावना से ढेर सारे निर्माता बाजार में कुद  पड़े  है। इन निर्माताओं के दामों में भी अच्छा खासा फर्क नजर आ रहा है।  ऐसे में इनके LED लैंप की क्वालिटी व दामों को लेकर कई प्रकार की शंकायें मन में आ सकती है।  सतर्कता के रूप में आप 'रौशनी के बादशाह  PHILIPS' से खरीद शुरू  कर सकतें हैं। इससे आप क्वालिटी के बारे में निश्चिंत हुये।  अब आप दाम की  सुविधा के लिये PHILIPS के किसी बड़े डीलर से संपर्क कर सकते है ताकि LED के बाजार में गिरते दामों का फायदा उठा सकें अन्यथा खुदरा दुकानदार पुराने स्टाक के अधिक दाम आप से ले सकता है । जिसका भी LED खरीदें कम से कम दो साल की गारंटी अवश्य सुनिश्चित  करें I

कितने वाटेज  के LED लैंप खरीदें ?
कितने स्कवायर फ़ीट जगह के लिये कितने वाट का LED व्यवहार करें इसकी एक तालिका नीचे दी जा रही है :-
 कार्पेट एरिया स्कवायर फ़ीट में     LED लैंप वाटेज
       80-100                                          9 W
     100-130                                    14 W-15W
       रसोई                                                6 W
       नहान  घर                                       3W-5W
 रात्रि के लिये (Night Lamp)                     1W
    ठाकुरजी का स्थान                         1 /2W- 1W

Comments

Popular posts from this blog

आतंकवाद के बदलते चेहरे

क्या ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति कोई जिम्मेदारी है?